हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को एक ट्वीट कर हापुड़ की कचहरी के बाहर दिनदहाड़े गोलीमारकर हुई मुलजिम की हत्या का मामला उठाया है. मायावती ने ट्वीट के माध्यम से उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े किए हैं. मायावती के इस ट्वीट से राजनीतिक गलियारे में हलचल मच सकती है. पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने हापुड़ के साथ-साथ बांदा में यमुना नदी पर बरसों से पुल के अधूरे पड़े रहने के कारण नाव दुर्घटना में हुई लोगों की मौत और हमीरपुर में हुए गैंगरेप का मामला भी उठाया और सरकार पर कई सवाल खड़े किए. हापुड़ में हुई घटना को लेकर मायावती ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला.
ये भी पढ़ेः- शाहपुर जट्ट में भी कट रही है अवैध कालोनी
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509
























