हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ कोतवाली के अंतर्गत गांव निजामपुर कट के पास शुक्रवार की दोपहर एक रोडवेज बस व ट्रैक्टर ट्राली में हुई भिड़ंत के फलस्वरुप ट्रैक्टर चालक सहित 6 लोग घायल हो गए। ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
गांव असौड़ा का रुस्तम अपने साथी वसीम के साथ 6-7 नफरियों को ट्रैक्टर ट्राली से हरा चारा काटने के लिए लेकर जा रहा था कि निजामपुर कट के पास अमरोहा डिपो की एक रोडवेज बस ने पीछे से ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी जिस कारण ट्रैक्टर ट्राली अंसुलित होकर ओवर ब्रिज की दीवार से जा टकराई जिस कारण ट्रैक्टर चालक रुस्तम, वसीम चमरी की नकिता सहित 6 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रोडवेज बस अमरोहा की डिम्पल चला रहा था।























