👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के सिकंदरपुर काकौडी निवासी जगपाल सिंह को पुलिस पदक सम्मान से नवाजा गया है. जगपाल सिंह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की सिग्नल बटालियन में इंस्पेक्टर हैं जिन्हें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने पर पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है. जगपाल सिंह सिग्नल बटालियन दिल्ली में इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत हैं जिन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला लगा हुआ है. इससे पहले भी जगपाल सिंह को दो बार सीआरपीएफ के डीजी द्वारा डीजी डिस से नवाजा जा चुका है.
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509























