👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (मेरठ) कैंपस-कॉलेजों में 19 अगस्त को होने वाली सभी परीक्षाएं अवकाश के कारण स्थगित की गई हैं. यह परीक्षाएं अब 27 अगस्त को पूर्व निर्धारित केंद्रों पर होंगी. बता दें कि प्रदेश सरकार ने जन्माष्टमी पर्व की छुट्टी शुक्रवार को घोषित की है. इसके चलते यूनिवर्सिटी के प्रशासन ने यह फैसला लिया है.
शुक्रवार यानी 19 अगस्त को चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी कैंपस और कॉलेजों में परीक्षाएं होनी थी लेकिन अवकाश के चलते यह सभी स्थगित हो गई हैं जो अब 27 अगस्त को पूर्व निर्धारित केंद्र पर होंगी.
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509























