हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की धौलाना तहसील क्षेत्र के गांव सपनावत में बुखार से हुई बच्ची की मौत के बाद गुरुवार को हापुड़ जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार गांव पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की. ग्रामीणों ने इस दौरान स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया.
गांव सपनावत में बुखार से बच्ची की मौत के अगले दिन स्वास्थ्य विभाग ने एक जांच शिविर लगाया जिसमें चिकित्सकों ने 105 लोगों की जांच की और डेंगू, मलेरिया, खांसी, नजला, जुखाम वाले मरीजों को दवाइयां वितरित की. क्षेत्र का हाल चाल जानने के लिए सीएमओ डॉक्टर सुनील त्यागी गांव पहुंचे जहां उन्हें ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. इस दौरान ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि सरकारी अस्पताल की स्थिति बेहद दयनीय है. ना ही चिकित्सक समय पर आते हैं और ना ही मरीजों को उपचार मिल रहा है. सीएमओ ने जल्द से जल्द व्यवस्था को दुरुस्त करने का भरोसा ग्रामीणों को दिया.
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209*


























