हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ डीएसपी एसएन वैभव पांडे का तबादला सोनभद्र होने के बाद शासन ने जनपद बलरामपुर के डीएसपी वरुण मिश्रा को हापुड़ स्थानांतरित किया है जो जल्द ही जनपद पहुंचेंगे. कचहरी के बाहर हुए शूटआउट के बाद एसपी दीपक भूकर ने कचहरी दरोगा रमेश, हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह को सस्पेंड कर दिया था जिसके बाद गुरुवार को शासन ने डीएसपी वैभव पांडे का तबादला सोनभद्र कर दिया जहां सहायक सेनानायक 48 वीं वाहिनी पीएसी की जिम्मेदारी सौंपी गई. वरुण मिश्रा का तबादला जनपद बलरामपुर से जनपद हापुड़ कर दिया गया है.























