हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड में विद्युत मोटरों की चोरी से किसानों में रोष व्याप्त है।ताजा मामला थाना हापुड देहात के गांव सलाई का है,जहां बदमाश एक किसान के नलकूप में कूमल करके मोटर,चाबी पाना आदि चोरी कर ले गये।गांव सलाई के किसान भूरे खां का बेटा तालिब बुधवार को नलकूप पर गया तो उसने देखा कि ट्यूबवैल के कमरे का एक कोना कोमल से टूटा हुआ है।बदमाश नलकूप से मोटर,चाबी पाना आदि चोरी कर ले गये हैं।किसान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।चोरों का सुराग न मिलने से किसानों में रोष है।























