हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): मेरठ रेंज के आईजी प्रवीण कुमार गुरुवार को हापुड़ पहुंचे और विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान आईजी प्रवीण कुमार ने हापुड़ थाना कोतवाली में कचहरी शूटआउट को लेकर एक बैठक भी की और मामले का जल्द से जल्द खुलासा करने के अधिकारियों को निर्देश दिए.गुरुवार को आईजी मेरठ जोन प्रवीण कुमार हापुड़ पहुंचे जहां क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर व अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की और बदमाशों को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए. आईजी प्रवीण कुमार का कहना है कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए हर संभव कदम उठा रही है. इसके लिए टीमों का गठन भी किया गया है. हापुड़ पहुंचे आईजी ने चंडी रोड, पक्का बाग समेत विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण भी किया.























