हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : देश में नौकरी करने वाले लोगों के ट्रांसफर को देखते हुए सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है जिसके चलते एक नए नंबर की सीरीज निकाली गई है जिसमें राज्य की जगह बी एच लिखा हुआ है. लोगों को नौकरी के चलते लगातार एक जगह से दूसरी जगह पर ट्रांसफर होने के बाद अपने वाहनों का भी रजिस्ट्रेशन बदलवाना पड़ता था. ऐसे में उन्हें काफी समस्या आ रही थी. इसके चलते बी एच सीरीज शुरू की गई है.
बी एच सीरीज का लाभ सरकारी कर्मचारी, निजी क्षेत्र की बड़ी कंपनियों के कर्मचारी, प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों के ऑफिस 4 या उससे ज्यादा राज्यों, केंद्र शासित राज्यों में होंगे उनके कर्मचारी इसका फायदा उठा सकते हैं. इस सीरीज का फॉर्मेट बाकी सीरीज से थोड़ा अलग है. नंबर प्लेट पर सबसे पहले वर्ष लिखा हुआ है. इसके बाद भारत सीरीज का कोड बीएच और फिर वाहन का नंबर दर्ज होगा.
बीएच में दस लाख रुपए से कम कीमत वाले वाहनों पर 8 फ़ीसदी की दर से शुल्क का भुगतान करना होगा, दस लाख से बीस लाख रुपए पर 10 फ़ीसदी की दर से शुल्क लगेगा और यदि वाहन की कीमत बीस लाख से ज्यादा है तो बी एस सीरीज के लिए 12 फ़ीसदी की दर से शुल्क का भुगतान करना होगा. इस सीरीज के बाद से आपको दूसरे राज्य में तबादला होने पर वाहन का रजिस्ट्रेशन नहीं कराना पड़ेगा.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288
























