हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में एक मदरसे में पढ़ाने वाले शिक्षक पर आरोप लगा है कि वह मदरसे में ही पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया. गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने अपहरण की एफ आई आर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसकी 11 साल की बेटी गांव के ही मदरसे में पढ़ती है जो 13 अगस्त से गायब है. परिजन जब छात्रा की जानकारी हासिल करने के लिए मदरसे पहुंचे तो पता चला कि मदरसे में पढ़ाने वाला एक शिक्षक भी लापता है. परिजनों ने शिक्षक पर छात्रा को भगा ले जाने का आरोप लगाया है. पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606
























