हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में सरकार द्वारा संचालित 102 एंबुलेंस में एक बार फिर नन्ही परी ने जन्म लिया है. जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं जिन्हें हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सीएचसी में भर्ती कराया गया है.
16 अगस्त यानी मंगलवार की तड़के 2:52 पर 102 एंबुलेंस को सूचना मिली कि हापुड़ के पास के गांव रघुनाथपुर में दीपा पत्नी तरुण को प्रसव पीड़ा हो रही है जिसके पश्चात एंबुलेंस मौके पर पहुंची और गर्भवती महिला दीपा को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हो गए. रास्ते में प्रसव पीड़ा तेज होने पर ईएमटी अजय कुमार और आशा मुनेश ने एंबुलेंस को सड़क किनारे रुकवाया और महिला का सुरक्षित प्रसव कराया. इस दौरान महिला ने बच्ची को जन्म दिया है जिसे देखकर महिला की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं जिन्हें गढ़ रोड पर स्थित सीएचसी में भर्ती कराया गया है.























