👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : झगड़े की सूचना पर गांव सैना पहुंची पुलिस के हाथ आरोपी तो नहीं लगा, परंतु एक सरकारी स्कूल से चोरी गया माल हाथ लग गया। पुलिस ने मौके से गैंस सिंलेंडर, बर्तन, एलईडी बरामद किया है।
थाना सिम्भावली के गांव सैना में दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना पर यूपी-112 पहुंची। झगड़े का आरोपी तो फरार हो गया, परंतु कुछ दिन पहले एक सरकारी स्कूल में हुई चोरी का सामान पुलिस को मिल गया। पुलिस ने आरोपी के घर से माल बरामद कर लिया है।





























