👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर (त्यागी समाज, हापुड़ ) के द्वारा अमर शहीद मेजर आशाराम त्यागी को याद किया. इस दौरान समाजसेवी शिवराज सिंह त्यागी को भगवान परशुराम की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।
शिवराज त्यागी प्रत्येक वर्ष पक्का बाग चौक पर 26 जनवरी व 15 अगस्त को बड़े ही व्यवस्थित तरीके से हवन कर ध्वजारोहण करते है और अमर शहीद मेजर त्यागी की जयंती व बलिदान दिवस पर भी चोक पर यज्ञ हवन कर मेजर त्यागी व अन्य अमर शहीदों की पवित्र आत्माओं की शांति की कामना करते हैं.
इस शुभ अवसर पर सुधीर त्यागी , निखिल त्यागी ( अहाते वाले ), राजकुमार त्यागी , आदेश त्यागी, मुकेश त्यागी, प्रशांत त्यागी, राहुल त्यागी, वरुण त्यागी आदि लोग शामिल रहें।

























