हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा के अंतर्गत चार दिन पूर्व हुई करीब 41 लाख रुपए की लूटपाट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर एक बाल अपचारी सहित पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 40 लाख 17 हजार रुपए नकद, घटना में प्रयुक्त दो गाड़ी, एक बाइक व एक तमंचा, एक पिस्टल व कारतूस बरामद किए है। गैंग के मास्टर माइड का चाचा हेम सिंह फरार है।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि थाना पिलखुवा, थाना कपूरपुर व जनपद की एसओजी टीम बदमाशों की खोज में दतैड़ी गेट के पास भोजपुर रोड पर लगी थी और वाहनों की चैकिंग कर रही थी। चैकिंग के दौरान पुलिस को चार बदमाश व एक बालअपचारी पुलिस के हत्थे लग चढ़ गए। पकड़े गए बदमाश जनपद गाजियाबाद के थाना भोजपुर के गांव तलहेरा मढैया का विपिन उर्फ बोबी, प्रिंस उर्फ प्रदीप तथा थाना विजयनगर के कैला देहात का सागर व न्यू फ्रैंडस कालोनी का मोहित शर्मा व एक बालअपचारी है। पकड़े गए बदमाशों ने 9 अगस्त को थाना पिलखुवा के अतंर्गत गांव गालंद के निकट एक कैश कम्पनी की गाड़ी के ड्राईवर मथुरा प्रसाद को घायल कर 41 लाख रुपए लूटने की घटना में हाथ स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 40 लाख 17 हजार रुपए नकद व एक अशोका लीलेड गाड़ी, एक टाटा गाड़ी, व एक अपाची बाइक बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गैंग का मास्टर माइड विपिन व सागर है, जिन्होंने रैकी करने के बाद लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। बाल अपचारी इंटर की कक्षा का छात्र है। बदमाशों का कोई अपराधिक इतिहास नहीं है। उन्होंने कर्ज उतारने के लिए लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ने बदमाशों को पकड़े वाली टीम को एक-एक लाख रुपए का नकद इनाम देने की घोषणा की है।
बता दें कि 9 अगस्त दिन मंगलवार की शाम को सुगम विनायक कम्पनी के कर्मचारी कलैक्ट कैश करीब 41 लाख रुपए लेकर कार द्वारा दिल्ली जा रहे थे कि घात लगाकर पीछा कर रहे एक अन्य कार में सवार लुटेरों ने फिल्मी अंदाज में थाना पिलखुवा के अंतर्गत गांव गालंद के पास ओवरटैक करके कैश गाड़ी को रोक लिया था। और गाड़ी की शीशा तोड़कर लूट मचा दी। लूट का विरोध करने पर कार चालक मथुरा प्रसाद को गोली मारकर घायल कर दिया और लुटेरे 41 लाख रुपए के नोटों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010






























