हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर के गांव बड़ौदा सिहानी के जंगल में स्थित एक किसान के ट्यूवबैल पर कुएं की सफाई करने उतरे एक श्रमिक की जहरीली गैस की चपेट में आने के मौत हो गई, जबकि तीन अन्य किसान बेहोश हो गए। श्रमिक की मौत से गांव में हड़कम्प मच गया और सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है, जबकि अन्य तीन बेहोश किसानों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है। बेहोश तीनों किसान सगे भाई है।
पुलिस के अनुसार गांव बड़ौदा सिहानी में किसान आस मौहम्मद का टयूवबैल है। टयूवबैल के कुएं की सफाई हेतु एक श्रमिक शनिवार की सुबह 25-30 फुट गहरे कुएं में उतरा। कुएं से निकलने वाली जहरीली गैस की चपेट में आकर 22 वर्षीय श्रमिक गांव बडौदा सिहानी के इस्लाम के बेटे इरफान उर्फ छोटू की मौत हो गई। जबकि किसान आस मौहम्मद, किसान सलमान व किसान भूरे बेहोश हो गए। बेहोश किसानों को हापुड़ के देवनंदिनी अस्पताल व अलहम्बद हास्पिटल में भर्ती कराया गया है.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288

नगर पालिका परिषद हापुड़ की पूर्व अध्यक्ष मालती भारती की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस और कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
























