हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के कई स्थानों पर हुए सड़क हादसों में 10 लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं.
दिल्ली के आनंद विहार निवासी राजकुमार थ्री व्हीलर में सवार होकर परिजनों के साथ मुरादाबाद जा रहे थे. उनके साथ नितेश, हरेंद्र सिंह, बाल रति, बाल कुमारी भी मौजूद थी. जैसे ही ऑटो गढ़मुक्तेश्वर के दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे पर स्याना चौराहे पर पहुंचा तो वह अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे सभी घायल हो गए.
वहीं गढ़ निवासी दानिश अपनी पत्नी रुबीना के साथ ससुराल जा रहे थे. जैसे ही वह गढ़ के पुरानी हापुड़ रोड पर पहुंचे तो बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई जिसमें दो लोग घायल हो गए जिन्हें आसपास मौजूद लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया.
वहीं तीसरा हादसा कार का हुआ जहां मेरठ के पवन कुमार अपनी पत्नी सुनीता और बेटे नितिन के साथ कार से मुरादाबाद अपने ससुराल जा रहे थे जो हादसे का शिकार हो गए. इस दौरान पुलिस ने सभी घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया.
नगर पालिका परिषद हापुड़ की पूर्व अध्यक्ष मालती भारती की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस और कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288
























