हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सिंभावली शुगर मिल के निदेशक, सीईओ, सीएफओ समेत अन्य अधिकारियों पर आरोप है कि साल 2013 में 5,762 किसानों के नाम पर धोखाधड़ी कर लोन लिया गया था जिसकी जांच करने के लिए सीबीआई की टीम शुक्रवार को जनपद पहुंची और ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम प्रधानों से पूछताछ की. सीबीआई ने इस दौरान पीड़ित किसानों के बारे में भी जानकारी हासिल की है. सीबीआई के क्षेत्र में पहुंचने पर गांव में हड़कंप मचा रहा.
बता दें कि आरोप है कि सिंभावली चीनी मिल ने धोखाधड़ी कर किसानों की फर्द लगाकर बैंक से 148 करोड रुपए का लोन लिया था. इस मामले में गढ़ क्षेत्र के कई किसानों पर ऋण चुकाने के लिए नोटिस भी जारी किए गए थे. किसानों की शिकायत पर सीबीआई द्वारा जांच प्रारंभ की गई थी. पीएनबी घोटाले के बाद केंद्र सरकार ने इसकी जांच सीबीआई द्वारा कराने पर सहमति बनाई जिसके बाद सीबीआई गढ़ क्षेत्र पहुंची और किसानों से बातचीत कर जानकारी हासिल की.
ये भी पढ़ेः- VIDEO: नामी किताब विक्रेता कब से बेच रहे थे अनाधिकृत प्रकाशन की किताबें?
SALE: MISS N KIDS पर लगी है BIG SALE: 7017025953:

CENTRAL PUBLIC SCHOOL की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन, स्वतन्त्रता दिवस व जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
























