हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ही नंबर पर सड़कों पर दौड़ रहे दो ट्राला ट्रकों को रोक लिया. इस दौरान तीन आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गढ़मुक्तेश्वर के प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर का कहना है कि पुलिस मंगलवार की रात को क्षेत्र में गश्त कर रही थी कि इसी दौरान पुलिस ने मेरठ रोड से आ रहे एक ट्रॉला ट्रक को जांच के लिए रोक लिया. इस बीच एक अन्य ट्रक को भी जांच के लिए रोका गया जहां देखा कि दोनों ट्रकों पर एक ही नंबर अंकित है. ऐसे में एक ही नंबर पर चल रहे दो ट्रकों को पुलिस ने पकड़ लिया और मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र के गांव नित्यानंद के रहने वाले अफसार, आजाद और मुसाहिद को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने चेकिंग के दौरान कई नंबर प्लेट भी बरामद की है.
ये भी पढ़ेः- VIDEO: नामी किताब विक्रेता कब से बेच रहे थे अनाधिकृत प्रकाशन की किताबें?
SALE: MISS N KIDS पर लगी है BIG SALE: 7017025953:

नगर पालिका परिषद हापुड़ की पूर्व अध्यक्ष मालती भारती की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस और कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

































