हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनसंख्या फाउंडेशन हापुड़ के तत्वावधान में आजादी के “अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को विश्मवर दयाल पब्लिक स्कूल, मोदीनगर रोड, हापुड के छात्रों और अध्यापकों के साथ “तिरंगा यात्रा” का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में तिरंगा ध्वज लेकर आवासीय कॉलोनी में जय जवान जय किसान, भारत माता की जय , वन्दे मातरम्, भारत के अमर शहीदों की जय हो, के नारों की गूँज रही, स्थानीय नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
श्री राजेन्द्र गुर्जर जिलाध्यक्ष ने बताया कि देश की आजादी के लिए क्रान्तिकारियों के असहनीय यातनाओं और निस्वार्थ बलिदान के कारण मिली थी जिसकी रक्षा करना हरेक नागरिक का परम धर्म है। श्री सुन्दर कुमार आर्य जिला महासचिव ने उपस्थित सभी छात्रों अध्यापकों और गणमान्य व्यक्तियो को जीवन भर देश की तन ,मन, धन ,कर्म और वचन से आजादी को बनाए रखने के लिए शपथ ग्रहण कराई।तिरंगा यात्रा के आयोजन में डाक्टर नरेन्द्र प्रजापति और मंगलसैन कंसल प्रबंधक,ईश्वर कुमारी सिशौदिया शशि गोयल, मुनेश त्यागी, ओमप्रकाश ,महेन्द्र कुमार सहित सैकड़ो महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया।
Study at 75% Tution Fee Only!: Sanskar Educational Group
























