हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की गली-गली, मौहल्ले-मौहल्ले दूध की डेरियां खुली है जिन पर दूध के साथ-साथ पनीर व मक्खन खुले आम सिंथेटिक बिक रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग एक-दो दूध-दही के सैम्पल लेकर खानापूर्ति करता है, बाकी सब धंधेबाज मौज कर रहे है।
गली-मौहल्लों में दूध की डेरियां खुली है, जो बड़ी डेरियों से दूध लेकर उसमे रसायन व अन्य पदार्थ मिलाकर दूध बेच रहे है, जो पूरी तरह जहरीला है और पीने योग्य नहीं है। यही हाल मक्खन, पनीर और दही का है। दीपावली व रक्षाबंधन पर्व पर सिंथेटिक दूध के कारोबारियों की खूब मौज आ जाती है।
सिंथेटिक दूध-दही खाने से लोग बीमार हो रहे है और उनके किडनी, लीवर प्रभावित है। नागरिकों ने सिंथेटिक दूध के कारोबारियों के विरुद्ध बड़े पैमाने पर सैम्पलिंग अभियान चलाने की मांग की है और इस अभियान में कोई छूटने न पाए, तभी अभियान सफल होगा।
SALE: MISS N KIDS पर लगी है BIG SALE: 7017025953:

























