हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के धौलाना तहसील में रजिस्ट्रार कानूनगो का ट्रांसफर होने के बाद भी उनके डिजिटल हस्ताक्षर जारी हैं. ऐसे में विभाग पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. बता दें कि रजिस्ट्रार के न होने पर तहसीलदार के हस्ताक्षर खतौनी पर होते हैं. हालांकि अधिकारियों का कहना है कि पत्राचार किया गया है.
रजिस्ट्रार कानूनगो अजय कुमार सिंह का जून के महीने में नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नति होने पर मुजफ्फरनगर के लिए स्थानांतरित हो गया था. रजिस्ट्रार की अभी तक नियुक्ति नहीं हो सकी है. ऐसे में रजिस्ट्रार के ना होने पर तहसीलदार के हस्ताक्षर खतौनी पर होते हैं लेकिन अभी भी अजय कुमार के ही डिजिटल हस्ताक्षर जारी हैं. इन खतौनी का इस्तेमाल जमानत लेने से लेकर किसान बैंक, गन्ना मिल समेत कई स्थानों पर किया जाता है. हालांकि तहसीलदार प्रवीण कुमार ने बताया कि रजिस्ट्रार कानूनगो के ना होने पर डिजिटल हस्ताक्षर चलते हैं. हस्ताक्षर परिवर्तित कराने के लिए पत्राचार भी किया हुआ है जो जल्द ही बदल जाएंगे.
Dr Lal PathLabs के यहां कराएं 10 रुपए में जांच: 9458757038


























