हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में स्थित ब्रजघाट पर गुरुद्वारा रोड पर जलभराव होने की वजह से लोगों को बेहद कठिनाइयां हो रही हैं. घरों में, स्कूलों में पानी घुस चुका है. साथ ही लोगों का आवागमन भी प्रभावित है. नालियां चोक होने से कई इलाके जलमग्न हो गए हैं. जरा सी बारिश ने क्षेत्र में जलभराव की स्थिति को पैदा कर दिया.
आपको बता दें कि शुक्रवार की यह तस्वीर बृजघाट के गुरुद्वारा रोड की है जहां एक स्कूल और आसपास मौजूद क्षेत्र में पानी भर गया. किसी तरह लोगों ने बाल्टी, मग्गे आदि की मदद से पानी बाहर निकाला. नालियां चोक होने से जल निकासी में आ रही परेशानी की वजह से जलभराव हो गया. यह पानी कई घरों के साथ-साथ एक स्कूल में भी घुस गया जिससे हजारों रुपए का नुकसान हो गया. गंदा पानी भवनों में घुसने से बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है.
























