हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश- उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन की हापुड़ इकाई का वार्षिक अधिवेशन हापुड में सम्पन्न हुआ जिसमें कॉमरेड धनंजय सिंह रीजनल कन्वीनर कॉमरेड आदित्य कौशिक प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य में सभा को संबोधित किया और बताया कि आगामी 9 अगस्त 2022 को पूरे भारतवर्ष में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन क्विट इंडिया मूवमेंट जोकि 09 अगस्त 1942 में सबसे बड़े आंदोलन के रूप में किया गया था इसके द्वारा सभी इकाइयां जिला मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपेंगे जिसमें वर्तमान सरकार द्वारा श्रम कानूनों को खत्म किया जा रहा है ।कौशिक ने कहा कि हर इकाई के हर सदस्य को सेल्स प्रमोशन एंड एंप्लॉई एक्ट को पढ़ना चाहिए तथा उस पर अमल करके अपनी अधिकारों के प्रति सचेत होना चाहिए ।इस मौके पर सभा मंचासीन पदाधिकारियों के समक्ष कार्यकारिणी का गठन हुआ जिसमें निम्न पदाधिकारियों को शपथ दिलाई वीरपाल राणा प्रेसिडेंट, लोकेश गॉड वाइस प्रेसिडेंट, सतेंद्र पुंडीर सेकेट्री, अर्जुन सिंह ज्वाइंट सेकेट्र, सुनील सैनी ट्रेजरी, मीडिया प्रभारी पवनजीत सिंह। इस मौके पर दीप सिंह, पुनीत ग्रोवर सुनील ,पंकज, रवि, अंकित शर्मा ,जितेंद्र गिरी ,संदीप शर्मा आदि उपस्थित रहे।
देश-दुनिया में कहीं भी भेजे राखी, DTDC को बस कॉल करें: 9837660486


























