हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में बुधवार की रात करीब 1:30 बजे तीन वाहनों की भिड़ंत होने से करीब पांच लोग घायल हो गए जिन्हें एंबुलेंस ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां घायलों का उपचार जारी है.
बताया जा रहा है कि एक कैंटर का चालक कैंटर को सड़क पर खड़ा कर सो गया. गढ़ से दिल्ली जाने वाले रास्ते पर पीछे से आए एक कैंटर ने सड़क पर खड़े कैंटर में टक्कर मार दी. इसी बीच पीछे से आया एक और कैंटर हादसे की चपेट में आ गया. उपेड़ा कट पर हुए इस सड़क हादसे में आरिफ, नदीम समेत पांच लोग घायल हो गए जिन्हें एंबुलेंसकर्मियों ने अस्पताल में भर्ती कराया. हादसे के दौरान क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है.























