हापुड़, सीमन/पुलकित (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के उपेड़ा नए बाईपास पर बुधवार की देर रात उत्तराखंड डिपो की बस और सीमेंट से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की जोरदार भिड़ंत हो गई. इस दौरान करीब 1 दर्जन लोग घायल हो गए. वहीं हादसे के दौरान मौके से गुजर रहे अन्य वाहनों के चालक भी हादसे में क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को देख रहे थे कि वह भी हादसे की चपेट में आ गए. इस दौरान कई वाहन आपस में भिड़ गए. सूचना पाकर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को हापुड़ सीएचसी में भर्ती कराया.एंबुलेंस को सूचना मिली कि उपेडा नए बाईपास पर रात करीब 12.40 पर बस और ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत हो गई है जिसके बाद 108 एंबुलेंस ने तत्परता दिखाई और तुरंत मौके पर पहुंची. हादसे के कुछ ही देर बाद मौके से गुजर रहे वाहन चालकों ने वाहनों पर नियंत्रण खो दिया जिससे रात दो बजे तीन ट्रक आपस में भिड़ गए. इस दौरान चारों ओर चीख-पुकार मच गई. चार 108 एंबुलेंस के द्वारा घायलों को हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सीएचसी में भर्ती कराया.
Dr Lal PathLabs के यहां कराएं 10 रुपए में जांच: 9458757038
























