हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सिकंदर गेट पर स्थित जमाल हॉस्पिटल में मंगलवार की रात को 11 वर्षीय खुशी की मौत हो गई जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया. मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने जमाल अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर दानिश जमाल के खिलाफ धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के तौड़ी निवासी खुशी अपने मामा के यहां सिकंदर गेट क्षेत्र में आई हुई थी. मंगलवार को खुशी की तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसके बाद परिजनों ने उसे जमाल अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने एक इंजेक्शन लगा दिया और रेफर कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार इंजेक्शन लगाने के बाद 11 वर्षीय खुशी की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई जिससे गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया. सूचना पाकर अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसी तरह परिजनों को शांत किया जिसके बाद नवाजीपुरा सिकंदर गेट निवासी समयदीन पुत्र रहमतुल्ला की तहरीर पर पुलिस ने जमाल अस्पताल के डॉक्टर दानिश जमाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
SIMS CONGRATULATES 2019 BATCH STUDENTS FOR EXCELLENT RESULT, MD/MS RESULT 100% PASS
























