हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बहादुरगढ़ थाना परिसर में आमजन व फरियादियों की सुविधाओं को देखते हुए आगुंतक कक्ष व पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के लिए पार्क का निर्माण कराया जिसका मंगलवार को फीता काटकर उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार, क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर पवन कुमार, थाना बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे.
बताते चलें कि बहादुरगढ़ थाने में फरियादी अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं लेकिन बैठने के लिए उचित कक्ष न होने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. ऐसे में दीपक आगुंतक कक्ष में पार्क का निर्माण कराया जिसका फीता काटकर उद्घाटन किया गया.























