हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नगर पालिका परिषद हापुड़ के ई.ओ. संजय कुमार गौतम को शासन ने हापुड़ से हटा कर इसी पद पर एटा भेज दिया है।
ई.ओ. संजय गौतम के तबादले को लेकर नगर में अनेक चर्चाएं गर्म है जिसमें सबसे अधिक चर्चा ईओ के नगर पालिका परिसर में आवास को लेकर है जिस पर जीर्णोद्धार के नाम पर पालिका का दस लाख रुपया खर्च किया गया। परिषद के विभिन्न विभागों में बिना टेंडर मांगे संविदा कर्मचारियों की नियुक्तियां, ऐसे समाचार पत्रों में गोपनीय विज्ञापन प्रकाशित कराना जिनका प्रसार जनपद हापुड़ में प्रसार शून्य समान है। महंगी स्टेशनरी खरीदना, चहेतों को कार्य का नकद भुगतान करना, नामित सभासदों के 8-10 गुना कीमत पर महंगे बोर्ड बनवाना आदि ऐसे मामले है, जिन पर नागरिकों ने उत्तर प्रदेश शासन को पत्र लिख कर शासन से जांच की मांग की थी। ई.ओ. के अल्प समय में तबादले का कोई कारण फिलहाल स्पष्ट नजर नहीं आ रहा है।
देश-दुनिया में कहीं भी भेजे राखी, DTDC को बस कॉल करें: 9837660486

























