👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जिला न्यायालय की भूमि की मांग को लेकर बुधवार को हापुड़ के वकील हड़ताल पर रहे और कचहरी परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। वकीलों की यह हड़ताल मांग पूरी होने तक जारी रहेगी।
हापुड़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत सिंह चौधरी व सचिव रविंद्र सिंह निमेष के नेतृत्व में वकीलों ने अनिश्चितकालीन धरना व प्रदर्शन की घोषणा की है। एसोसिएशन की मांग है कि जिला न्यायालय के भवन निर्माण के लिए भूमि व धनराशि आवंटित की जाए। वकीलों की मांग का समर्थन अनेक सामाजिक संगठनों ने किया है और वकीलों की मांग को वादकारियों के हित में बताया है।
























