हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी क्षेत्र के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति 24 घंटे से प्रभावित है. बताया जा रहा है कि पानी की पाइप लाइन जर्जर हो चुकी है जिसे बदलने के लिए मरम्मत कार्य चल रहा है जो सोमवार की देर रात तक चलता रहा.
बाबूगढ़ छावनी में सोमवार की सुबह लगभग 11:00 बजे इलाके की पानी की सप्लाई प्रभावित हो गई. काफी देर तक जब पानी घरों तक नहीं पहुंचा तो लोगों ने नगर पंचायत बाबूगढ़ का रुख किया जहां के चेयरमैन जगबीर सिंह गुर्जर ने बताया कि यह अंदर ग्राउंड पाइप लाइन काफी पुरानी है जो जर्जर हो चुकी है जिसकी वजह से यह समस्या उत्पन्न हुई है.
स्थानीय लोग इस दौरान काफी परेशान हैं जो यहां-वहां से पानी ला रहे हैं. पानी की लाइन के मरम्मत का कार्य जारी है जिसे जल्द ही सुचारू किया जाएगा. इस दौरान जेसीबी मशीन की मदद से पुरानी लाइन हटाकर नई पाइप लाइन बिछाई जा रही है.























