👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मोहल्ला कलेक्टर गंज में एक बार फिर छिपकली जैसी आकृति के जंतु को देखकर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. कोई इस जानवर को मॉनिटर लिज़ार्ड तो कोई पटरागो बता रहा है लेकिन मोहल्ला कलेक्टर गंज के लोगों में इन दिनों दहशत का माहौल है. बताया जा रहा है कि छिपकली जैसा दिखने वाला यह जंतु किसी के घर, गोदाम में कभी भी घुस जाता है. बारिश में यह अक्सर बाहर आ जाता है. अभी कुछ दिन पहले भी यह है रात के समय नजर आया था जिसे लोगों में अपने मोबाइल में फिल्मा लिया था. एक बार फिर इसके निकलने से लोगों में हड़कंप मचा है.
























