👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गांव असौड़ा में शाह सलाहउद्दीन रहमतुल्लाह अलैयह के मज़ार पर उर्स मुबारक का आयोजन किया गया । उर्स के मौक़े पर गुड्डू वारसी ने मज़ार पर चादर पेश की जिसमें गांव के सभी हिंदू मुस्लिम लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और एकता की मिसाल पेश की । आपको बता दें कि हापुड़ के गांव असौड़ा में शाह सलाहुद्दीन रहमतुल्लाह अलैयह का मजार बहुत पुराना है यहां पर सभी धर्मों के अकीदत मंद आते हैं और मन्नतें मांगते हैं।





























