👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : शिव भक्तों की सुविधा के चलते पुलिस-प्रशासन ने कई कदम उठाए हैं. कांवड़ यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पुलिस ने बुलंदशहर रोड, मेरठ रोड आदि मार्गों पर सड़क के बीच में ड्रम रख दिए हैं जिसका उद्देश्य है कि कावड़ यात्रियों को किसी तरह की असुविधा ना हो. कांवड़ियों का आगमन मेरठ-हापुड़ रोड, बुलंदशहर रोड पर सर्वाधिक होता है यहां से राजस्थान, हरियाणा समेत अन्य राज्यों व जनपदों के शिवभक्त गुजरते हैं. सैकड़ों की संख्या में कावड़िया जनपद से होते हुए गुजरते हैं जिनकी सुरक्षा को देखते हुए सड़कों के बीच में ड्रम आदि रखे गए हैं, जगह-जगह बैरिकेडिंग की जा रही है.
































