👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : मैदानी क्षेत्रों और पहाड़ों में हो रही बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है और खादर क्षेत्रों में पानी भी घुस चुका है जिससे किसान लगातार परेशान हो रहे हैं. बिजनौर बैराज से गंगा में 76 हजार 58 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद गंगा अपने उफान पर आ गई है. गंगा के जलस्तर में हुई बढ़ोतरी से खादर क्षेत्र के गांव नया गांव, भगवंतपुर, मिश्रीपुर, लठीरा, चक लठीरा, शेरा कृष्ण वाली मड़ैया आदि क्षेत्रों में पानी भर गया है जिससे ग्रामीणों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. शुक्रवार को बृजघाट में गंगा का जलस्तर समुद्र तल से 198.74 मीटर तक पहुंच गया.
VIDEO: Modular Kitchen बनवाने के लिए कॉल करें: 9582002050

































