हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गढ़मुक्तेश्वर-मेरठ हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य 2024 तक पूरा किया जाना है. ऐसे में रास्ते में आ रहे भवनों को हटाने के लिए एनएचएआई के अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं. एनएचएआई के अधिकारी जल्द ही स्थानीय प्रशासन से मिलकर इन भवनों को नोटिस जारी करेंगे जिन पर बुलडोजर चलेगा. लगभग 50 किलोमीटर लंबे इस हाइवे पर वाहन फर्राटा भर सकेंगे जिसके चौड़ीकरण का कार्य गति से चल रहा है. ऐसे में सड़क किनारे बने भवनों को हटाने का कार्य चल रहा है. गढ़ में 10 से 12 ऐसे स्थान चिन्हित किए हैं जहां पर भवन आदि बने हुए हैं. इन भवनों के स्वामियों को यहां से हट जाने के लिए मौखिक रूप से कहां जा चुका है लेकिन अब स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू होगी. बुलडोज़र चलने के बाद चौड़ीकरण के कार्य को गति मिलेगी.
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER*: 9289923209

































