👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ युवा उद्योग व्यापार मंडल ने अनब्रांडेड खाद्य पदार्थों व अन्य वस्तुओं पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगाए जाने का विरोध करते हुए जीएसटी काउंसिल की 47 वीं बैठक में लिए निर्णयों को वापिस लेने की मांग की है। मंडल के अध्यक्ष राजीव गर्ग, महामंत्री अतुल अग्रवाल व कोषाध्यक्ष सोनू बंसल ने उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन दिया।
मांग के मांग की है कि गेहूं, धान, चावल, तिलहन, मसाले, आटा, दाल आदि को जीएसटी से पूरी तरह मुक्त रखा जाए। बेअर हाऊस में रखे जाने वाले कृषि उत्पाद मूंगफली, नारियल, काटन आदि को कर मुक्त श्रेणी में रखा जाए। देश में ट्रिब्यूनल बैंचों की स्थापना की जाए।
पार्टी हॉल बुक करने के लिए कॉल करें: 8979755041






























