👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के चौधरी तारा चंद इंटर कालेज में शुक्रवार को स्वावलम्बन अभियान के तहत उद्यमित्ता प्रोत्साहन सम्मेलन का आयोजन किया गया।
हापुड़ स्माल स्कैल इंडस्ट्रीज के सचिव अमन गुप्ता ने मुख्य अतिथि पद से सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए छात्रों से कहा कि स्वयं उद्योग लगा कर स्वावलम्बी बनों और अन्य को रोजगार उपलब्ध कराओ।
उद्यमी अमन गुप्ता ने बताया कि उद्योग लगाने के लिए क्या करना है और बैंक से लोग कैसे प्राप्त करें। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की उद्योगों को प्रोत्साहन करने वाली योजनाओं से अवगत कराया। विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया और छात्रों ने उद्योग सम्बंधी विचारों को ध्यान से सुना।
टिफ़िन, Shakes और स्नैक्स के लिए करें: 9358234622


























