हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली पुलिस ने एक विवाहिता का शव चिता से उठा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। विवाहिता की अस्वाभाविक मौत के बाद मृतका के ससुरालियों व मायका पक्ष में शमशान पर कहासुनी हो गई थी जिस पर सिम्भावली पुलिस ने मृतका का शव चिता से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना सिम्भावली के गांव फरीदपुर गोसाई के गुड्डू का विवाह 5 साल पहले जनपद बुलंदशहर के गांव भैंसापुर की सरिता से हुआ था। गुरुवार की सुबह सरिता की अस्वाभाविक मौत हो गई और उसका शव मकान के एक कमरे में मिला।
सरिता की मौत की खबर पर मृतका के मायके पक्ष के लोग तथा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतका के ससुरालियों व मायके क बीच किसी समझौते के आधार पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर परिवार को सौंप दिया। शमशान में सरिता के शव को जब चिता पर रखा गया तो किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने पुलिस को फोन कर दिया। शमशान घाट पहुंची पुलिस ने महिला का शव चिता से बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। मृतका के ससुरालियों पर अब गाज गिरना माना जा रहा है।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288


























