हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में शासन की गाइडलाइन का पालन कराने के लिए पुलिस प्रशासन हर संभव कदम उठा रहा है. कावड़ यात्रा के दृष्टिगत हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी हापुड़ एस. एन. वैभव पांडे ने नॉन वेज ढाबे के संचालकों के साथ गुरुवार को एक बैठक की. बता दें कि कांवडिए राष्ट्रीय राजमार्ग-9 से होकर गुजरेंगे ऐसे में रास्ते में पड़ने वाले नॉनवेज ढाबों के संचालकों को अधिकारियों ने निर्देश दिए कि कावड़ यात्रा के दौरान कोई भी नॉनवेज खाना ना बनाएं और न ही परोसे. ढाबे पर लगे नॉनवेज के बोर्ड को भी हटा दिया जाए.
अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्र ने बताया कि ढाबा संचालकों ने उनका पूरा समर्थन किया और प्रशासन के सहयोग की बात की. बता दें कि कावड़ यात्रा को देखते हुए मीट की दुकानें, नॉनवेज रेस्टोरेंट बंद करने के निर्देश दिए हैं जिसके चलते यह बैठक थाना बाबूगढ़ में आयोजित की गई. इस दौरान संचालक चाहे तो वेज खाना परोस सकते हैं.

























