👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में गुरुवार की रात दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिसके बाद एक पक्ष के दबंगों ने दूसरे पक्ष पर लात-घूंसों की बरसात कर दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की.
दरअसल एक पक्ष सहारनपुर से पिलखुआ के गांव सिखेड़ा पहुंचा था. इसी दौरान दूसरे पक्ष से कहासुनी हो गई. देखते ही देखते दबंगों ने हमला कर दिया. वहीं मंदिर के पास मौजूद पुलिस मौके पर पहुंची और दबंगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.






















