हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जिला न्यायालय के निर्माण का बजट आवंटित कराने के लिए जुलूस निकाला और विधायक विजयपाल आढ़ती को एक ज्ञापन सौंपा जिसके बाद विधायक ने अधिवक्ताओं की मांग पर बार रूम बनाने के लिए दस लाख रुपए देने का ऐलान किया.
हापुड़ में अधिवक्ता काफी समय से जिला न्यायालय के निर्माण के लिए बजट आवंटित कराने की मांग कर रहे हैं. बुधवार को अधिवक्ताओं ने मोर्चा खोलते हुए जुलूस निकाला और मीनाक्षी रोड पर स्थित विधायक विजयपाल आढ़ती के आवास पहुंचे जहां एक ज्ञापन सौंपकर अपनी मांग रखी. इसके बाद विधायक ने अपनी निधि से अधिवक्ताओं को बारूम बनाने के लिए दस लाख रुपए देने का ऐलान किया. अधिवक्ताओं ने विधायक को फूल माला पहनाकर खुशी जाहिर की.
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER*: 9289923209

































