हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के पास के गांव ततारपुर में बुधवार की सुबह हुई तेज वर्षा के साथ कड़की बिजली एक किसान के लिए आफत बन गई जिस कारण किसान का लाखों रुपए का नुकसान हो गया।
गांव ततारपुर में किसान सतीश कुमार खेती करते है। किसान के घेर में भूसा, पेठा, जनरेटर आदि रखे हुए थे कि मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे तेज कड़कड़ाहट के साथ आसमान में बिजली चमकी और गांव ततारपुर के किसान सतीश कुमार के घेर पर आ गिरी। बिजली गिरने से घेर की छत उड़ गई और घेर में रखा सामान जल गया। किसान की बेटी मीनू ढल्लन ने बताया कि बिजली गिरने से लाखों की नुकसान हो गया है।
वीडियो में बिजली गिरने से हुए नुकसान स्पष्ट दिखाई दे रहा है। किसानों ने प्राकृतिक आपदा के तहत किसान को नुकसान की भरपाई करने की मांग की है। अनुमान लगाया जा रहा है कि बिजली गिरने से किसान का लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

























