हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में कावड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है. कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली मीट की दुकानों को बंद कराने की तैयारी की जा रही है. कांवड़ यात्रा के दौरान रास्ते में पड़ने वाली मीट की दुकानों पर मीट नहीं बिकेगा. इसके लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं. सांप्रदायिक माहौल को देखते हुए शासन ने यह फैसला लिया है. यदि कांवड़ मार्ग पर कोई दुकान खुली है पाई जाती है तो संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
VIDEO: Modular Kitchen बनवाने के लिए कॉल करें: 9582002050


























