हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के दो इलाकों से दो बालकों के गायब होने का समाचार मिला है। हापुड़ कोतवाली के गांव दादरी का 17 वर्षीय विशाल घर से स्कूल गया था, परंतु वह वापिस नहीं लौटा। थाना सिम्भावली के गांव बक्सर का अमन वत्स घर से जिम करने गया था, परंतु वह भी वापिस नहीं लौटा। पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु की है।
श्रध्देय स्व.श्री राज कृपाल जी को शत्-शत् प्रणाम


























