हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना धौलुना के यूपीएसआईडीसी क्षेत्र से अबोध भाई-बहन के गायब होने से लोगों में रोष व्याप्त है। पुलिस ने बताया कि यूपीएसआईडीसी के छोटेलाल मिश्रा की 12 वर्षीया बेटी पायल व 9 वर्षीय बेटा शिवा सोमवार को स्कूल गए थे, परंतु लौट कर घर नहीं लौटे। इस सिलसिले में पिता ने थाना धौलाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।


























