हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बॉर्डर पर स्थित मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र के गांव असीलपुर में सोमवार को एक युवक नहर में डूब गया जिसे गोताखोरों ने ढूंढने का काफी प्रयास किया लेकिन युवक का कुछ पता ना चला सका. रेस्क्यू का अभियान मंगलवार को भी चलाई गया और लगभग ढ़ाई किलोमीटर दूर नाव पर सवार कुछ लोग जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर के गांव झड़ीना पहुंचे लेकिन युवक का कुछ पता ना चल सका.
बता दें कि असीलपुर में सोमवार को ईद की बधाई देने के बाद एक युवक नहाने के लिए गांव में स्थित नहर में उतर गया और गहरे पानी में डूब गया जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया लेकिन युवक का कुछ पता ना चल सका. रात को रेस्क्यू ऑपरेशन प्रभावित हो गया जिसके बाद मंगलवार की सुबह पुन: युवक की तलाश शुरू की गई और गांव झड़ीना की नहर में भी युवक को तलाशा गया जिसका अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288


























