हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत गांव शाहपुर जट्ट में एक कैंटर ने अनियंत्रित होकर कार को टक्कर मार दी और डिवाइडर से जा टकराया. इस दौरान कैंटर चालक घायल हो गया जिसे एंबुलेंस में अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल चालक का उपचार जारी है.
मामला मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे का है जब एक कैंटर जैसे ही गांव शाहपुर जट्ट पहुंचा तो चालक सौरभ शर्मा पुत्र छोटेलाल शर्मा निवासी सगापुरा आगरा ने कैंटर पर नियंत्रण खो दिया. कैंटर ने पहले तो मौके से गुजर रही एक गाड़ी को टक्कर मार दी जिसके बाद सीधे डिवाइडर से जा टकराया. इस दौरान कैंटर चालक सौरभ घायल हो गया जिसे एंबुलेंस कर्मियों ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार जारी है.
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509


























