VIDEO: खड़ी बस में बाइक की भिड़ंत, बाइक सवार की मौत










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार की सुबह करीब सात बजे हापुड़-मुरादाबाद एक्सटेंशन बाईपास पर खड़ी एक रोडवेज बस में बाइक सवार ने टक्कर मार दी. हादसा इतना भयंकर था कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे 108 एम्बुलेंसकर्मियों ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई.
मामला जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र का है. थाने के सामने शिव मंदिर के पास हापुड़-मुरादाबाद एक्सटेंशन बाईपास पर साहिबाबाद डिपो की एक बस अचानक खराब हो गई. ऐसे में चालक ने बस को सड़क पर खड़ा कर दिया. वहीं पीछे से बाइक पर आ रहे जनपद संभल के मुजाफता निवासी शादाब पुत्र मुजाहिद ने खड़ी बस में टक्कर मार दी. बताया जा रहा है कि शादाब संभल से दिल्ली की ओर जा रहा था जिसने खड़ी बस में टक्कर मार दी. हादसा इतना भयंकर था कि लहूलुहान हालत में शादाब को 108 एंबुलेंस ने सीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.








Related Posts

मिनी ट्रक ने महिला को कुचला

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली के अन्तर्गत बक्सर के निकट गुरुवार की शाम को सड़क पार कर रही एक महिला को एक मिनी…

Read more

मतदाता सूची का प्रकाशन अब 15 अप्रैल को

🔊 Listen to this हापुड़, सूवि(ehapurnews.com): राज्यनिर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं डीएम अभिषेक पांडेय ने जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत की निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मिनी ट्रक ने महिला को कुचला

मिनी ट्रक ने महिला को कुचला

मतदाता सूची का प्रकाशन अब 15 अप्रैल को

मतदाता सूची का प्रकाशन अब 15 अप्रैल को

राशन की दुकान पर 100 कुंतल से अधिक खाद्यान्न का मिला अंतर, डीलर पर कार्रवाई

राशन की दुकान पर 100 कुंतल से अधिक खाद्यान्न का मिला अंतर, डीलर पर कार्रवाई

पिलखुवा: जल निगम अपनी बाउंड्री में तैयार कर रहा प्लांट

पिलखुवा: जल निगम अपनी बाउंड्री में तैयार कर रहा प्लांट

एलायंस का सम्मान समारोह

एलायंस का सम्मान समारोह

बदनोली में लगे टीबी शिविर से 118 रोगी हुए लाभान्वित

बदनोली में लगे टीबी शिविर से 118 रोगी हुए लाभान्वित
error: Content is protected !!