हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी में लड्डू गोपाल चोरी होने का मामला सामने आया है जिसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. इस दौरान महिला द्वारा शोर मचाने पर मौके पर मौजूद लोगों ने एक संदिग्ध को दबोच लिया लेकिन उसके पास लड्डू गोपाल नहीं मिले.
दरअसल हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर 29 निवासी मधुबाला अपने परिवार के सदस्यों और लड्डू गोपाल के साथ रविवार को बृजघाट पहुंची जहां लड्डू गोपाल को स्नान कराने के बाद एक तख्त पर बैठा दिया. लड्डू गोपाल सोने के मुकुट और कड़े पहन कर बैठे हुए थे. परिजन गंगा स्नान के लिए चले गए. मधुबाला का कहना है कि घाट पर घूम रहे एक युवक की नजर लड्डू गोपाल पर पड़ गई जिसने मौका देखकर लड्डू गोपाल को उठा लिया. इसी बीच महिला ने शोर मचाया तो श्रद्धालु और स्थानीय लोगों ने संदिग्ध को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया जिसकी तलाशी के दौरान लड्डू गोपाल नहीं मिले.संदिग्ध का कहना है कि उसने लड्डू गोपाल अपने अन्य साथियों को पकड़ा दिए. महिला का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…
Read more
























