हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव सपनावत में 102 एंबुलेंस में एक बार फिर नवजात की किलकारीगूंजी. एंबुलेंस में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया.
102 एंबुलेंस चालक को रविवार की शाम करीब 7:00 बजे सूचना मिली कि सुखदेवपुर गांव निवासी राजेश पत्नी मुनीष सिंह को प्रसव पीड़ा हो रही है जिसके बाद 102 एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची और जच्चा को अस्पताल के लिए लेकर रवाना हो गई. रास्ते में राजेश को काफ़ी तेज प्रसव पीड़ा होने लगी जिसके बाद आशा मंजू की सहायता से एंबुलेंस कर्मियों ने डिलीवरी कराई. प्रसव के दौरान महिला ने बच्चे को जन्म दिया जिसके बाद दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
VIDEO: Modular Kitchen बनवाने के लिए कॉल करें: 9582002050


























